सोमवार, 2 नवंबर 202608:49:09 PM
Download App
Home/देश

सोच लो पड़ेगा भारी : मीडिया पर भड़के बिग बी, 5 करोड़ फाॅलोअर्स का जिक्र कर दी सख्ती चेतावनी

admin

admin

Nov 02, 2026
07:48 AM
मीडिया पर भड़के बिग बी, 5 करोड़ फाॅलोअर्स का जिक्र कर दी सख्ती चेतावनी

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार बिग बी का गुस्सा मीडिया में प्रकाशित एक खबर पर फूटा है। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि मीडिया उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाकर खबरों को गलत संदर्भ दे रहा है। इतना ही नहीं, अमिताभ ने मीडिया को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब मीडिया उनके हाथ में भी है और उसे सोच-समझकर काम करना चाहिए।

भगवान कृष्ण की प्रार्थना को बताया गलत संदर्भ में पेश की गई खबर

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग और एक्स पोस्ट में भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पारंपरिक पंक्ति श्हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल कीश् लिखी थी। उनका कहना है कि वह इस पंक्ति का इस्तेमाल भगवान कृष्ण के लिए प्रार्थना के रूप में करते हैं।

लेकिन अमिताभ के मुताबिक, मीडिया ने उनकी इस धार्मिक अभिव्यक्ति को विरोधियों को चुनौती देने वाले बयान के तौर पर पेश कर दिया। खबरों में उनके शब्दों का ऐसा अर्थ निकाला गया, मानो वह अपने विरोधियों को मुकाबले की चुनौती दे रहे हों।

5 करोड़ फॉलोअर्स का जिक्र कर दी चेतावनी

मीडिया की इस रिपोर्टिंग से नाराज अमिताभ ने अपने एक्स पोस्ट में अपने करीब पांच करोड़ फॉलोअर्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इशारा मिल जाए तो उनके समर्थकों में से 10 प्रतिशत लोग भी उनके समर्थन में सामने आ सकते हैं।

इससे पहले भी उन्होंने पोस्ट कर लिखा था कि वह प्रार्थना लिखते हैं और मीडिया उनके शब्दों का दुरुपयोग करके उनका निरादर करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था, श्अब मीडिया हमारे हाथ में भी है। सोच लो! भारी पड़ेगा।श्

मीडिया से माफी की भी उठाई मांग

अमिताभ बच्चन ने मीडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसी सार्वजनिक हस्ती से गलती होती है तो वह तुरंत माफी मांगती है और सुधार करने का प्रयास करती है। लेकिन मीडिया से गलती होने पर माफी मांगने की परंपरा दिखाई नहीं देती। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि मीडिया को भी अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। किसी के शब्दों को गलत संदर्भ में पेश करना और उससे अलग अर्थ निकालना उचित नहीं है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें