मेष संक्रांति और वैसाखी : सूर्यदेव के मेष राशि में गोचर करने से इन राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत

धर्म- सूर्यदेव के मेष राशि में प्रवेश करने पर बैसाखी मनाई जाती है. दरअसल मंगलवार 14 अप्रैल को सूर्य ने मेष में प्रवेश कर लिया है इसे मेष संक्रांति और वैशाख संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन सूर्य देवता की स्तुति और दान का खास महत्व होता है. वहीं किसान बैसाखी फसलों की कटाई की खुशी में मनाते हैं. संक्रांति का दिन स्नान-दान के लिए बहुत पुण्यफलदायी माना जाता है. वहीं बैसाखी का त्योहार फसल कटाई की खुशी में मनाया जाता है. इस दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश
हिंदु पंचांग के अनुसार इस साल बैसाखी का त्योहार 14 अप्रैल, मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है. इस दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि लग रही है. 14 अप्रैल को सुबह 9:31 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस दिन पुण्य काल की तिथि सूर्योदय से लेकर दोपहर को 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगी
इस दौरान क्या करें
मेष संक्रांति पर पितरों का तर्पण करने का विधान है. इससे पूर्वज संतुष्ट रहते हैं और व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का अंत होता है. बैसाखी के त्योहार पर जरुरतमंदों को अन्न, धन, कपड़े आदि का दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है इससे समस्त ग्रहों की अशुभता दूर होती है साथ ही धन आवक बनी रहती है
वैसाखी फसल पर्व
वैसाखी को फसल का पर्व भी माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि जब फसल पककर तैयार हो जाती है तब ख़ुशी मनाने के रूप में बैसाखी मनाई जाती है. मुख्य रूप से यह पर्व पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है. इस दौरान एक खास रबी की फसल पककर तैयार होती है और उसी की खुशी मनाने के लिए लोग बैसाखी में नाचते, गाते हैं और खुशियां मनाते हैं.
राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर अधिक पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि मंगलदेव के राशि परिवर्तन से कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के खुशियों से भरे दिनों की शुरुआत होगी और जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। मंलगवार का व्रत करें मंगल ग्रह की शांति के लिए पूजा-पाठ करें फल मिलेगा साथ ही सूर्यदेव की आराधना करने से भी बिगड़े काम बन जाएंगे. कुल मिलाकर मंगलवार को वैशाख कृष्ण द्वादशी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और शुक्ल योग भी रहेगा। सूर्य का मेष राशि में प्रवेश और वसंत ऋतु का प्रभाव रहेगा। जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
