मंगलवार, 14 अप्रैल 202604:17:28 PM
Download App
Home/धर्म

खरमास खत्म : 20 अप्रैल से फिर बजेगी शहनाई, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 14, 2026
09:25 AM
20 अप्रैल से फिर बजेगी शहनाई, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

खरमास खत्म होते ही अब शहनाइयों की गूंज शुरू होने वाली है…जी हां 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट गई है…अब 20 अप्रैल से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं 

 विवाह का शुभ मुहूर्त अप्रैल से जुलाई तक

 अप्रैल में शादी के लिए  20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30 

 मई में 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14

  जून में 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29

 जुलाई में 1, 2, 6, 7, 8, 12

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इन तारीखों पर बड़ी संख्या में वैवाहिक आयोजन संपन्न किए जाएंगे.यानी अब एक बार फिर बैंड-बाजा-बारात की धूम देखने को मिलेगी….मैरेज गार्डन से लेकर होटल और बैंक्वेट हॉल तक—हर जगह बुकिंग फुल होने लगी है…पंडितों के मुताबिक अप्रैल से जुलाई तक शादी के कई शुभ मुहूर्त हैं…बतादेंकि खरमास का काल अशुभ माना जाता है, इसलिए इस अवधि में शादी, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ और नए कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए.लेकिन अब 20 अप्रैल से जुलाई 12 तक सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाएंगे . लेकिन 15 जुलाई से फिर चातुर्मास शुरू हो जाएगा.जिस दौरान फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा. जो देवउठनी एकादशी पर खत्म होगा

Satuan 2026: : सत्तुआनी आज, श्रद्धालु सत्तू-आम का करेंगे सेवन, परंपरा और खान-पान का मेल

वर्ष 2026 में चातुर्मास (पवित्र चार महीने) 25 जुलाई 2026 देवशयनी एकादशी से शुरू होकर 20 नवंबर 2026 देवउठनी एकादशी तक चलेगा. इस अवधि में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। यह तपस्या और साधना का समय है ऐसे में लोग इस सीजन में ही शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें