बुधवार, 1 जुलाई 202609:01:57 PM
Download App
Home/देश

पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल : नादिया में महुआ मोइत्रा पर अंडे-बैंगन फेंके, आरोप भाजपा पर, टीएमसी सासंद बोली- हमें डराने हो रही कोशिश

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 01, 2026
11:16 AM
नादिया में महुआ मोइत्रा पर अंडे-बैंगन फेंके, आरोप भाजपा पर, टीएमसी सासंद बोली- हमें डराने हो रही कोशिश

नई दिल्ली। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अपने पार्टी कार्यालय पर हुए कथित हमले को लेकर भाजपा समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महुआ का दावा है कि कालीगंज स्थित टीएमसी कार्यालय की तीसरी मंजिल को निशाना बनाकर लगातार अंडे और बैंगन फेंके गए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान वह स्वयं कार्यालय में मौजूद थीं और यह पूरी कार्रवाई उन्हें डराने और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश थी।

महुआ मोइत्रा की शिकायत ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में राजनीतिक विरोधियों और विभिन्न मामलों के आरोपियों पर अंडे फेंकने की बढ़ती घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी की खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि ऐसी प्रत्येक घटना में पुलिस अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज करे।

महुआ ने फेसबुक लाइव के जरिए साझा की घटना

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के जरिए घटना की जानकारी साझा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची और पहुंचने के बाद भी उसने स्थिति को नियंत्रित करने या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय पुलिस केवल तमाशा देखती रही।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने भी घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें