Jabalpur Boat Accident जीत गई ममता, हार गई जिंदगी : क्रूज हादसे की भावुक करने वाली तस्वीर

Jabalpur Boat Accident: जबलपुर बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में 9 जिंदगियों के साथ कई कहानियां खत्म हो गई लेकिन रेस्क्यू में एक ऐसी तस्वीर सामने आई। जिससे वहा मौजूद सभी लोग भावूक हो गए। दरअसल आगरा से आई स्पेशल डाइविंग टीम को क्रूज के मलबे के बीच एक मां का शव मिला, जो अपने मासूम बच्चे को कलेजे से चिपकाए थी।यह दृश्य देखकर हर किसी के आंखों में आंसू थे, जहां मौत के बाद भी मां अपने मासूम बेटे को सीने से लगाए रही। बेटा भी मां के सीने पर सिर रखकर हमेशा के लिए सो गया
दिल्ली से घूमने आया था परिवार
ये दर्दनाक तस्वीर मरिना मैसी और उसके 4 साल के बेटे त्रिशान की है। पति- पत्नी और दो बच्चे समेत ये परिवार दिल्ली से जबलपुर घुमने आया था। वही इस हादसे में पिता प्रदीप और बेटी सिया सुरक्षित हैं, लेकिन मां और मासूम बेटे की डूबने से मौत हो गई। चारों लोग नर्मदा में सैर के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट की क्रूज बोट में सवार हुए थे।
अभी भी कई लोग लापता, रेस्क्यू जारी
हादसे में मासूम बच्चों समेत कई लोग अभी भी लापता है। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक, 4 लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी। ये हादसा खमरिया टापू के पास से करीब 300 मीटर दूर हुआ। जिस समय क्रूज डूबा, उस वक्त हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।

तीन बच्चे समेत 4 लोग लापता
श्रीतमिल पिता कामराज, उम्र 5 वर्ष
कामराज पिता श्रीरामालिंगम
विराज सोनी पिता श्री कृष्णा सोनी, , उम्र 6 वर्ष
मयूरम पिता श्री परिमल, उम्र 9 वर्ष
हादसे को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार जनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसी के साथ X पर लिखा कि इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
एक बच्चा और 8 महिलाएं समेत 9 लोगों के मिले शव
श्रीमती नीतू सोनी (43), निवासी कोतवाली, जबलपुर
श्रीमती सौभाग्यम अलागन (42), निवासी अन्नानगर, वेस्ट तारापुरम, तमिलनाडु
श्रीमती मधुर मैसी (62), निवासी खाजन बस्ती, नई दिल्ली
श्रीमती काकुलाझी पति/पिता कामराज (38), निवासी वेस्ट लैंड खमरिया, जबलपुर
श्रीमती रेशमा सैयद (66), निवासी सिविल लाइन, भसीन आर्केड, जैक्सन होटल के पास
शमीम नकवी (68), निवासी डेरखी, भोपाल
मरीना मैसी पति प्रदीप मैसी (39), निवासी दिल्ली
त्रिशान पिता प्रदीप मैसी (4), निवासी दिल्ली
श्रीमती ज्योति सेन, निवासी फूटाताल,घमापुर के आगे, जबलपुर
अभिलाषा कनाडे
खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।
