शुक्रवार, 17 जुलाई 202611:41:22 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

एक ही ट्रेन में बीजेपी-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष : दतिया की सियासत पर सबकी नजर

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 17, 2026
10:05 AM
दतिया की सियासत पर सबकी नजर

दतिया। मध्य प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक ही ट्रेन से दतिया के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं का एक साथ सफर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

सियासी चर्चाओं को नई हवा

दतिया में होने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और स्थानीय समीकरणों को लेकर दोनों दल सक्रिय हैं। ऐसे में दोनों प्रदेश अध्यक्षों का एक ही ट्रेन में सफर करना संयोग जरूर रहा, लेकिन इसने सियासी चर्चाओं को नई हवा दे दी है।

दोनों दलों के लिए दतिया चुनाव बेहद महत्वपूर्ण

दतिया में दोनों नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया सहित ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति आने वाले समय में दोनों दलों के लिए अहम रहने वाली है।

सबकी निगाहें दतिया चुनाव पर

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दतिया की सियासत में किस दल की रणनीति ज्यादा असरदार साबित होती है और जनता किसके पक्ष में अपना भरोसा जताती है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें