गुरुवार, 13 अगस्त 202608:51:37 PM
Download App
Home/देश

MP बोर्ड 2027: 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखें तय, : फरवरी से शुरू होगा इम्तिहान, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा, द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी

admin

admin

Aug 13, 2026
04:02 PM
फरवरी से शुरू होगा इम्तिहान, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा, द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक और 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी।

हायर सेकेंडरी परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज विषयों से होगी। इसके बाद 18 फरवरी को उर्दू व मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी।

मुख्य विषयों में 23 फरवरी को हिंदी, 26 फरवरी को अंग्रेजी, 1 मार्च को इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र, 8 मार्च को जीव विज्ञान, 11 मार्च को राजनीति शास्त्र, 13 मार्च को रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन और 16 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। अंतिम दौर में 17 और 19 मार्च को विभिन्न व्यावसायिक एवं वैकल्पिक विषयों के पेपर होंगे।

10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से

हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर विषयों से होगी। 25 फरवरी को एनएसक्यूएफ के सभी विषयों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। इसके बाद 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

द्वितीय परीक्षा भी जून में

माशिमं ने मुख्य परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के लिए द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक होगी। इसमें 11 जून को इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, 15 जून को समाजशास्त्र, 16 जून को रसायन शास्त्र, इतिहास और व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय तथा 19 जून को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक चलेगी। इसमें अंग्रेजी, गणित, उर्दू, भाषा, एनएसक्यूएफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संस्कृत, विज्ञान, हिंदी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर होंगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख भी तय

10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच होंगी। नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकेगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें