बुधवार, 28 अक्टूबर 202611:57:43 PM
Download App
Home/विदेश

इजरायल चुनाव में नेतन्याहू की वापसी के संकेत : एग्जिट पोल में मिली 59 सीटें, ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 28, 2026
06:04 AM
एग्जिट पोल में मिली 59 सीटें, ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ

नई दिल्ली। इजरायल में वोटिंग खत्म हो चुकी है। मतदान के बाद चुनाव बाद सामने आए एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर वापसी करते नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल में उनके गठबंधन को अब तक 59 सीटें मिली हैं। वहीं आइजनकोट को 49 सीटें मिलतीं नजर आ रही हैं। जबकि बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत होती है।

इजरायल जारी चुनावी हलचल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में अपने प्रचार को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि उनके समर्थन के ऐलान के बाद नेतन्याहू की चुनावी स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने इस बदलाव को अपनी राजनीतिक पहल का परिणाम बताते हुए संकेत दिया कि इजरायली प्रधानमंत्री अब मुकाबले में पहले से बेहतर स्थिति में हैं।

नेतन्याहू के जीत की बन सकती है संभावना

ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने इर्विंग सी. श्वार्ट्ज के हवाले से नेतन्याहू की चुनावी स्थिति में आए बदलाव का जिक्र किया। पोस्ट के मुताबिक, ट्रंप के समर्थन से पहले नेतन्याहू की करारी हार की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब मुकाबला बराबरी का दिखाई देने लगा है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि नेतन्याहू के लिए जीत की संभावना बन सकती है।

शुरुआती रुझानों में नेतन्याहू समर्थक खेमे को बढ़त

इजरायल के केंद्रीय चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सुबह 5 बजकर 58 मिनट तक 41.9 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती पूरी हो चुकी थी। इन आंकड़ों में नेतन्याहू समर्थक खेमे को 57 सीटों पर बढ़त मिली, जबकि विरोधी खेमे के खाते में 47 सीटें दर्ज की गईं। वहीं, मुख्य रूप से अरब दलों वाले जॉइंट लिस्ट और राम गुटों को संयुक्त रूप से 16 सीटें मिलीं।

हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं। मतगणना के अगले चरणों में सीटों का समीकरण बदल सकता है। सैनिकों के मतों सहित दोहरे लिफाफों में डाले गए मतों की गिनती बाद में होने के कारण अंतिम परिणाम आने में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

कई दल बहुमत की दौड़ से बाहर होने के करीब

चुनावी आंकड़ों में कुछ छोटे दल संसद में प्रतिनिधित्व के लिए आवश्यक 3.25 प्रतिशत मतों की सीमा से नीचे दिखाई दिए। इनमें रिजर्विस्ट्स को 2.7 प्रतिशत, पीपल ऑफ इजरायल को 1.8 प्रतिशत और चारेदी पब्लिक को 0.3 प्रतिशत मत मिले थे।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें