सोमवार, 24 अगस्त 202608:28:59 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

कोई हद पार करता है तो उसका जवाब देना जरूरी : फर्नांडो से विवाद पर यशस्वी की प्रक्रिया, हर्षा भोगले को भी सुनाई खरी-खरी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 24, 2026
06:51 AM
फर्नांडो से विवाद पर यशस्वी की प्रक्रिया, हर्षा भोगले को भी सुनाई खरी-खरी

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच हुआ विवाद अब मैदान से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। इस मामले में भारतीय सलामी बल्लेबाज ने दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले की टिप्पणी पर सीधे प्रतिक्रिया देकर अपना पक्ष रखा है। यशस्वी ने साफ शब्दों में कहा कि जब किसी को पूरी घटना की जानकारी न हो तो उसे जल्दबाजी में फैसला नहीं सुनाना चाहिए।

दरअसल, मुकाबले के पहले दिन यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। विकेट हासिल करने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज ने काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इसके बाद यशस्वी और फर्नांडो के बीच कुछ कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के काफी करीब आ गए और उनके बीच हल्का शारीरिक संपर्क भी देखने को मिला।

हर्षा भोगले ने यशस्वी के रवैये पर उठाया सवाल

घटना के बाद इस पर क्रिकेट जगत में चर्चा शुरू हो गई। हर्षा भोगले ने यशस्वी के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि आउट होने के बाद बल्लेबाज को विवाद में उलझने के बजाय सीधे मैदान से बाहर चले जाना चाहिए था। इसी टिप्पणी को लेकर क्रिकबज ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया और दर्शकों से पूछा कि क्या यशस्वी ने इस मामले में सीमा पार कर दी थी।

कोई हद पार करे तो जवाब देना जरूरी

यशस्वी ने खुद इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। उन्होंने भोगले को जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें यह जानकारी नहीं है कि फर्नांडो ने मैदान पर उनसे क्या कहा था, तो उन्हें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। भारतीय बल्लेबाज ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई हद पार करता है तो उसका जवाब देना जरूरी है।

विवाद केवल फर्नांडो के विकेट तक नहीं था सीमित

यशस्वी की प्रतिक्रिया से यह संकेत जरूर मिलता है कि विवाद केवल फर्नांडो के विकेट लेने के बाद किए गए जश्न तक सीमित नहीं था। भारतीय बल्लेबाज के मुताबिक, श्रीलंकाई गेंदबाज की ओर से कुछ ऐसा कहा गया था, जिसके बाद उन्होंने जवाब दिया।

विवाद को अलग दिशा में ले गया यशस्वी का जवाब

हालांकि, यशस्वी ने यह खुलासा नहीं किया कि फर्नांडो ने वास्तव में उनसे क्या कहा था। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत का पूरा विवरण भी सामने नहीं आया है। इसलिए विवाद की वास्तविक शुरुआत किस बात से हुई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने क्रिकेट में मैदान पर खिलाड़ियों के आक्रामक व्यवहार और आपसी टकराव को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है। यशस्वी का जवाब इस विवाद को अब एक अलग दिशा में ले गया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें