सोमवार, 10 अगस्त 202609:13:55 AM
Download App
Home/देश

इंदौर में युवती की मौत : पहले हाथ पर लिखा एक नाम, फिर उठाया खौफनाक कदम जानिए पूरा मामला

पलक गीते

पलक गीते

Aug 10, 2026
06:57 AM
पहले हाथ पर लिखा एक नाम, फिर उठाया खौफनाक कदम जानिए पूरा मामला

इंदौर। चंदन नगर इलाके में 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के हाथ पर मेहंदी से एक युवक का नाम लिखा मिला है। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रानी (18) पुत्री कन्हैयालाल, निवासी नांवदा पथ के रूप में हुई है। रानी 10वीं तक पढ़ी थी और इलाके की एक फैक्ट्री में काम करती थी।

परिजनों ने बताया कि शनिवार को रानी ने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह मोबाइल पर बात करने के बाद सोने चली गई। देर रात उसकी मां ने उसे बिगड़ी हालत में देखा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हाथ पर लिखा था 'शंकर' नाम

रानी के हाथ पर 'शंकर' नाम मेहंदी से लिखा हुआ था। उसके पिता के अनुसार, करीब चार-पांच दिन पहले रानी ने यह नाम अपने हाथ पर लिखा था। इसी आधार पर पुलिस युवक से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

रानी के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। पुलिस मोबाइल की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी। फिलहाल आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है|

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें