मंगलवार, 26 मई 202608:52:52 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन,सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि.पार्टी में शोक की लहर

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 26, 2026
11:33 AM
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन,सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि.पार्टी में शोक की लहर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे बिलासपुर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम भवन में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा प्रभारी के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया।सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। रूपनारायण सिन्हा के निधन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भी इस घटना से स्तब्ध नजर आए। पार्टी कार्यक्रम के दौरान हुई इस अचानक घटना से राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में शोक की लहर है रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से सामाजिक और योग गतिविधियों से जुड़े हुए थे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में वे योग और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे थे। उनके निधन को प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं भाजपा नेताओं और विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने भी रूपनारायण सिन्हा के निधन पर गहरा दुख जताया है सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयल कर श्रद्धांजलि अर्पित की है

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत ही पीड़ादायक है। उन्होंने संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। योग, भारतीय संस्कृति और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रशिक्षण महाअभियान जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उनका इस प्रकार अचानक हमें छोड़कर जाना अत्यंत दुखद है। उनका निधन भाजपा परिवार और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, समर्थकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें