मंगलवार, 26 मई 202608:52:45 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दी चुनौती : छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानता, वो बीजेपी के प्रचारक हैं मचा सियासी बवाल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 26, 2026
10:49 AM
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानता, वो बीजेपी के प्रचारक हैं मचा सियासी बवाल

चिरमिरी: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को जगद्गुरु मानने से इनकार कर दिया है उनके बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कड़ी आपत्ति जताई है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने महंत को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें नेतृत्व की शक्ति है तो मेरे जगद्गुरुत्व का पूर्ण परीक्षण कर लें. दरअसल छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगतगुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो स्वामी रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानते हैं। ऐस में वो सिर्फ बीजेपी के प्रचारक हैं। ज्ञान के माध्यम से लोगों को ठग रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों में नहीं जाने की सलाह दी है. 

नेता प्रतिपक्ष इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा कि रामभद्राचार्य बीजेपी का प्रचारक बनकर आए हैं.दूसरी ओर महंत ने धीरेंद्र शास्त्री को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके जैसे सभी बाबा फर्जी है…अब महंत के विवादित बयान के बारे में जगतगुरु रामभद्राचार्य को जानकारी मिली उन्होंने तुरंग पलटवार करते हुए कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने चरणदास महंत को चुनौती देते हुए व्यास गद्दी से कहा है कि मैं ऐसे ही जगद्गुरु नहीं हूं 22 भाषाओं में धारा प्रवाह बोल सकता हूंमेरे जगद्गुरु  होने का पूर्ण परीक्षण कर ले महंत जो रामजी से प्रेम करेगा उसको मेरा आशीर्वाद मिलेगा. फिलहाल, महंत के इस बयान से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।

बता दें कि प्रदेश के चिरमिरी में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।कथा सुनने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री साय और स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचे थे। वहीं वित्तिय मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री राकेश शर्मा भी आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. कथा का समापन 26 मई हुआ.


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें