शुक्रवार, 11 सितंबर 202611:46:29 AM
Download App
Home/मनोरंजन

ट्रॉयोलॉजी के रूप में आएगी फिल्म : ‘हनुमान अंश’ के अगले पार्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Sep 11, 2026
08:13 AM
‘हनुमान अंश’ के अगले पार्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

मनोरंजन:डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की डिवोशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक विषय को लेकर दर्शकों के बीच खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी पहले ही इच्छा जाहिर कर चुके हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी यह फिल्म देखें। अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस मामले में एक ऐसा बयान दिया है, जिसने फिल्म के अगले पार्ट्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

क्या अगले पार्ट में दिखेंगे विराट-अनुष्का?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नम्रता सिंह ने संकेत दिया कि फिल्म के आने वाले पार्ट्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो देखने को मिल सकता है।

हालांकि, उन्होंने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि दोनों कलाकार फिल्म में नजर आएंगे या नहीं। लेकिन प्रोड्यूसर के इस बयान के बाद फिल्म के अगले पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ट्रॉयोलॉजी के रूप में आएगी फिल्म

नम्रता सिंह ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ प्रोजेक्ट को शुरुआत से ही ट्रॉयोलॉजी के तौर पर प्लान किया गया था। यानी दर्शकों को इस कहानी के अभी दो और हिस्से देखने को मिल सकते हैं। फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और उनके विचारों को और बड़े स्तर पर दिखाने की तैयारी है।

तीसरे पार्ट में ग्लोबल होगी कहानी

प्रोड्यूसर के मुताबिक, फिल्म के तीसरे पार्ट में नीम करोली बाबा की स्प्रीचुअल जर्नी के ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने की कहानी दिखाई जाएगी। यानी फिल्म का तीसरा भाग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और उनके प्रभाव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने की कोशिश की जाएगी।

विराट-अनुष्का को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

नीम करोली बाबा से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आस्था को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। ऐसे में अगर दोनों फिल्म के किसी आगामी पार्ट में कैमियो करते हैं, तो यह फिल्म के लिए बड़ा आकर्षण बन सकता है।

फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के बयान ने ‘हनुमान अंश’ के अगले पार्ट्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें