महिला एशिया में आज हाईवोल्टेज मुकाबला : ग्रुप में नंबर-1 पर पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेंगी भारत की बेटियां, पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

दुबई। महिला एशिया कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर टिकी रहेंगी। ऐसा इसलिए की आज भारत की बेटियां पाकिस्तान की महिला टीमे से भिड़ेगी। भारत की कोशिश जहां पाकिस्तान को शिकस्त देकर ग्रुप चरण में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी। वहीं पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो का रहेगा। अगर आज पाकिस्तान की टीम हारती है तो वह मुकाबले से बाहर हो जाएगी।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। थाइलैंड के खिलाफ टीम ने 94 रन से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि हांगकांग को 137 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दी। दोनों मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम की सफलता काफी हद तक बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
मंधाना, हरमन और शेफाली पर रहेंगी नजरें
भारत के लिए चिंता का विषय पाकिस्तान के खिलाफ शीर्ष क्रम के आंकड़े हैं। उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2014 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 307 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन रहा है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 मैचों की 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं। हालांकि, टी20 मुकाबलों में वह अब तक पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक नहीं लगा सकी हैं। वहीं आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 2022 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ पांच पारियों में 127 रन बनाए हैं।
हालांकि, मौजूदा टूर्नामेंट में मंधाना शानदार लय में हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने विस्फोटक शतक जड़कर अपनी फॉर्म का संकेत दिया था। ऐसे में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ भी उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। हरमनप्रीत और शेफाली पर भी मध्य और शीर्ष क्रम को मजबूती देने की जिम्मेदारी रहेगी।
पाकिस्तान के लिए मुकाबला अहम
पाकिस्तान ने अपना पिछला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ जीता है, लेकिन टीम अभी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। उसके सामने अभी दो मुकाबले बाकी हैं। भारत के खिलाफ जीत या मजबूत प्रदर्शन से पाकिस्तान का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय महिला टीम ने 14 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन मुकाबलों में सफलता मिली है। इस रिकॉर्ड के चलते भारत का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आंकड़ों से ज्यादा दबाव और मैदान पर प्रदर्शन मायने रखता है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
