शनिवार, 5 सितंबर 202607:48:25 AM
Download App
Home/देश

मप्र में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं : तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को रौंदा, मंदिर से पैदल घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

admin

admin

Sep 05, 2026
06:33 AM
तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को रौंदा, मंदिर से पैदल घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

मुरैना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके मुरैना में बड़ा हादसा हो गया है। देर रात भगवान के दर्शन को मंदिर गई तीन महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों महिलाओं की मौत हो गई।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव के अनुसार, तीनों महिलाएं जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के बाद पैदल अपने घर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

टक्कर के बाद दुकान में जा घुसा ट्रक

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिलाओं को टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। तेज टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिसकर्मियों ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

एक ही गांव की रहने वाली थीं तीनों महिलाएं

हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला के बेटे ने बताया कि तीनों महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली थीं। जन्माष्टमी के अवसर पर वे मंदिर गई थीं और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एक साथ पैदल घर लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि महिलाएं सड़क के किनारे से जा रही थीं, तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों में उनकी मां भी शामिल हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें