शुक्रवार, 18 सितंबर 202612:50:12 PM
Download App
Home/विदेश

जंग के बीच बड़ा कूटनीतिक मोड़ : ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन जाएंगे अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र महासभा में करेंगे संबोधन

admin

admin

Sep 18, 2026
05:46 AM
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन जाएंगे अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र महासभा में करेंगे संबोधन

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि मसूद पेजेश्‍क‍ियन और उनका प्रत‍िन‍िध‍िमंडल अगले सप्‍ताह अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। इसके ल‍िए अमेर‍िका की ओर से भी इजाजत दे दी गई है। दरअसल, न्यूयॉर्क में अगले सप्‍ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा की हाई-लेवल बैठक होनी है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के नेताओं को अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होने की इजाजत देने पर सहमति जताई है।

युद्ध के बीच अमेरिका ने दी प्रवेश की अनुमति

द वाशिंगटन पोस्ट की र‍िपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, "मेजबान देश के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के मुताबिक, ईरानी सरकार के मुख्य प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

प्रतिबंधों के बीच होगी ईरानी नेताओं की यात्रा

समाचार एजेंसी 'यूएनबी' ने स्‍थानीय म‍ीड‍िया के हवाले से बताया क‍ि ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि और प्रत‍िन‍िध‍िमंडल की इस न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान उन पर यात्रा संबंधी पाबंदियां रहेंगी। अमेरिकी विदेश विभाग की नीति के अनुसार उन पर लग्‍जरी और अन्य सामान खरीदने पर रोक होगी।

मंगलवार से शुरू होगा महासभा का उच्च स्तरीय सत्र

द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल को यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज दिए जाने का मतलब है कि उसके सदस्य संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा ले सकेंगे, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। यह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह का 81वां सत्र होने वाला है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच होगी अहम मुलाकातें

ईरानी राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है और तनाव कम करने के प्रयासों को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

रॉयटर्स के अनुसार, फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद संघर्ष शुरू हुआ था। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए और क्षेत्र में तनाव फैलता गया। हाल के महीनों में संघर्ष को रोकने और रणनीतिक समुद्री मार्गों को फिर से खोलने को लेकर बातचीत के प्रयास भी हुए हैं, लेकिन स्थिति अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें