धमाके से दहला पाकिस्तान का कोहाट : भीषण धमाके में 16 की गई जान और 50 से अधिक घायल, फियादीन हमले का दावा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। कोहाट जिले में पुलिस लाइंस में मौजूद मस्जिद के पास हुए भीषण विस्फोट में अब तक 16 लोगों के मौत होने की खबर है। जबकि 50 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में पुलिसकर्मियों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस तथा सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।
स्थानीय मीडिया की मानें तो इस हमले को फिदायीन हमला बता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम धमाके के बाद मस्जिद के बाहर फायरिंग भी की गई है। हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि हमला किस आतंकी संगठन की ओर से किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचावकर्मियों ने घटनास्थल से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।
विस्फोटकों से भरे वाहन के टकराने के बाद हुआ धमाका
वहीं पुलिस के अनुसार, विस्फोटकों से भरा एक वाहन कथित तौर पर पुराने पुलिस लाइंस के द्वार से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद के बाहर जमीन में गहरा गड्ढा बन गया। मस्जिद के बाहरी हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा और एक दीवार ढह गई। आसपास की इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा
धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुराने पुलिस लाइंस के आसपास के इलाके को घेर लिया। किसी अन्य खतरे की आशंका को देखते हुए तलाशी और सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की गई। कोहाट-हंगू मार्ग को भी कथित तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।
जिम्मेदार लोगों की पहचान में जुटे अधिकारी
अधिकारी अब धमाके की परिस्थितियों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने में जुटे हैं। गोलीबारी की आवाज सुनाई देने की खबर की भी जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की संख्या तथा घटना की वास्तविक प्रकृति को लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
