शनिवार, 29 अगस्त 202609:13:37 AM
Download App
Home/विदेश

नेपाल में तबाही, भारत के लिए चिंताः : विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता इंफोसिस के सीनियर अधिकारी, कंपनी ने बताई अपनी प्राथमिकता

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 29, 2026
07:26 AM
विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता इंफोसिस के सीनियर अधिकारी, कंपनी ने बताई अपनी प्राथमिकता

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई भीषण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भयंकर तबाही मचाई है। जलप्रलय से जब तक जहां करीब 700 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2000 से अधिक लापता है। इसमें 320 भारतीय भी शामिल हैं। भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि इंफोसिस की सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसजे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मण लक्स गोपीसेट्टी लापता हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक, बाढ़ आने के बाद से उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। इंफोसिस ने उनकी सुरक्षित तलाश को अपनी तत्काल प्राथमिकता बताया है।

बाढ़ के बाद से नहीं हो पा रहा संपर्क

इंफोसिस ने बताया कि गोपीसेट्टी नेपाल की यात्रा पर गए थे। आपदा के बाद से कंपनी की टीम लगातार संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क में है और उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी उनके परिवार के भी लगातार संपर्क में है और इस मुश्किल घड़ी में हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। इंफोसिस ने नेपाल में हुई भारी तबाही और जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए कहा कि उसकी संवेदनाएं गोपीसेट्टी और आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

अमेरिका-कनाडा में सार्वजनिक क्षेत्र की जिम्मेदारी

गोपीसेट्टी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अमेरिका और कनाडा के सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभालते हैं। कंपनी की जानकारी के अनुसार, वह सार्वजनिक संस्थानों को उनकी योजनाओं और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रणनीति, तकनीक, संचालन तथा बदलाव से जुड़े मामलों में सलाह देते हैं।

इंफोसिस में आने से पहले वह कंपनी में वैश्विक उपाध्यक्ष और व्यावसायिक अनुप्रयोग तथा डिजिटल कार्यक्षेत्र सेवाओं के प्रमुख भी रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने एक्सेंचर में प्रबंध निदेशक के तौर पर उत्तरी अमेरिका के स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा कारोबार के एक हिस्से का नेतृत्व किया था।

नेपाल में सैकड़ों भारतीयों को लेकर भी चिंता

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, करीब 320 भारतीय नागरिक लापता हैं, जबकि लगभग 400 लोग चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में फंसे बताए गए हैं।

भारत सरकार ने नेपाल को हर संभव सहायता देने की बात कही है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की सीमा क्षेत्र में फंसे 153 भारतीय सुरक्षित रूप से नेपाल पहुंच चुके हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से काठमांडू पहुंचने के बाद 21 भारतीय नागरिक शुक्रवार को नई दिल्ली भी लौट आए।

बचाव अभियान के बीच बढ़ी चिंता

एक ओर नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है, वहीं दूसरी ओर लापता लोगों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। इंफोसिस अपनी टीम और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से गोपीसेट्टी से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है। कंपनी के अधिकारी की तलाश अब नेपाल में चल रहे व्यापक राहत अभियान का भी अहम हिस्सा बन गई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें