भारतीय शेयर बाजार में भूचाल : निवेशकों के डूबे लाखों करोड़, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ने और संभावित युद्ध के संकेतों के बीच वैश्विक अनिश्चितता का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शांति और संयम की अपील के भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। मंगलवार को एक ओर जहां सेंसेक्स में 1500 अंकों की गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 400 अंकों से अधिक टूट गया। इतना ही नहीं डाॅलर के मुकाबले रुपया रिकार्ड निलचे स्तर पर पहुंग गया है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी उछाल रही। जिससे महंगाई और आर्थिक दबाव को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।
इस गिरावट का असर केवल लार्जकैप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली। सबसे दर्दनाक दिन आईटी के लिए रहा, जो 3.50 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। एनएसई पर मेटल, तेल और गैस, पब्लिक सेक्टर के बैंकों को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।
23380 पर बंद हुआ निफ्टी
निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.26 प्रतिशत और 0.81 प्रतिशत की गिरावट आई. बीएसई सेंक्सेक्स 1456 अंक या 1.92 फीसदी टूटकर 74,559 पर बंद हुआ। निफ्टी 436 अंक या 1.83 फीसदी टूटकर 23380 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 884 अंकों की गिरावट रही.
11 लाख करोड़ का नुकसान
बीएसई के टॉप 30 में से सिर्फ 3 शेयरों में तेजी रही. बाकी 27 शेयर गिरकर बंद हुए। सबसे ज्यादा अडानी पोर्ट, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल जैसे शेयरों में गिरावट आई। इस तेज गिरावट के कारण आज निवेशकों के 11 लाख करोड़ साफ हो गए, क्योंकि बीएसई मार्केट कैप 467 लाख करोड़ से घटकर 456 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।
रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वेस्ट एशिया तनाव को लेकर चिंताओं के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.57 पर खुला और बाद में 35 पैसे गिरकर 95.63 पर आ गया।
पीएम मोदी की अपील से भी गिरा मार्केट
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईंधन संकट को कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारतीयों से अगले एक साल के लिए सोने की खरीद नहीं करने और घर से काम करने की रिक्वेस्ट करने के बाद बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट और ज्वेलरी शेयरों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव जारी रहा।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
