मंगलवार, 12 मई 202612:53:01 PM
Download App
Home/देश

जमीनी स्तर पर दिखा पीएम की अपील का असर : मप्र हाईकोर्ट के जज ने पेश की मिसाल, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करने लिया ई-रिक्शा का सहारा

admin

admin

May 12, 2026
10:31 AM
मप्र हाईकोर्ट के जज ने पेश की मिसाल, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करने लिया ई-रिक्शा का सहारा

भोपाल/जबलपुर। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उससे उत्पन्न ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश में इस संदेश ने एक अनोखा रूप ले लिया है, जहां बड़े पदों पर बैठे लोग भी सादगी और ईंधन बचत की मिसाल पेश कर रहे हैं।

जबलपुर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज डी.डी. बंसल ने आम लोगों के लिए एक प्रेरक उदाहरण पेश किया। वे अपने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर कोर्ट पहुंचे। सुबह के व्यस्त ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाली सड़कों के बीच जस्टिस बंसल को साइकिल चलाते देख लोग हैरान रह गए। उनके साथ कुछ कोर्ट कर्मचारी भी साइकिल पर अपने बैग और जरूरी दस्तावेज लेकर चलते दिखाई दिए।

कोर्ट पहुंचने पर यह बोले जस्टिस बंसल

कोर्ट पहुंचने के बाद जस्टिस बंसल ने कहा कि यह धारणा गलत है कि उच्च पद पर बैठे लोग साइकिल या साधारण साधनों का उपयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील और चीफ जस्टिस के प्रेरणादायक संदेश से उन्हें यह कदम उठाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अनावश्यक ईंधन खर्च से बचें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

सत्येन्द्र भूषण ने औपचारिक से किया पदभार ग्रहण

इसी तरह भोपाल में नवनियुक्त लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण ने भी पदभार ग्रहण करने के लिए ई-रिक्शा का सहारा लिया। उन्होंने बीजेपी कार्यालय से लेकर अपने कार्यालय तक की यात्रा ई-रिक्शा से की और इसी साधन से औपचारिक रूप से पदभार भी ग्रहण किया।

छोटे-छोटे कदम से मिल सकता है बड़ा लाभ

भूषण ने बताया कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक और अधिकारी छोटे-छोटे कदम उठाए, तो देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

इन घटनाओं ने यह संदेश दिया है कि बदलाव सिर्फ नीतियों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत उदाहरणों से भी आता है। जब देश के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग खुद आगे बढ़कर सादगी अपनाते हैं, तो उसका असर समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें