छत्तीसगढ़ के सूरजपुर : कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश पर 106 पटवारियों के तबादले गए जिनमें 8 तहसील शामिल हैं

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के राजस्व विभाग में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है।

जहां थोक के भाव में पटवारियों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश पर 106 पटवारियों के तबादले किए गए हैं. लिस्ट में आप देख सकते हैं किन किन पटवारियों के ट्रांसफर हुए हैं. बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले के 9 आरआई और 106 पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी हो चुके हैं.जिसमें 8 तहसील शामिल हैं.वहीं जिन आरआई और पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें नए पदस्थापना स्थल में ज्वाइन करते हुए विभाग को अवगत कराने कहा गया है


प्रतापपुर तहसील के जिन 41 पटवारियों का ट्रांसफर (RI-Patwari's transfer) किया गया है, उनमें नरोला के मनोज कुजूर को रामानुजनगर के पोड़ी, पकनी के बसंत कुमार सिंह को सूरजपुर के करंजी, जजावल के शिवराम पैंकरा को सूरजपुर के सपकरा, दवनकरा के आशा सोनपाकर को रामानुजनगर के रामतीर्थ, गोंदा की रामबाई आंडिल्य को प्रेमनगर के केदारपुर
ट्रांसफर किए गए आरआई और पटवारी लंबे समय से एक ही तहसील के हल्का नंबर में पदस्थ थे
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
