राहुल गांधी के इंदौर दौरे से गरमाई सियासत, : कुणाल चौधरी बोले- बीजेपी में मची हलचल, खिसक रही सीएम की जमीन

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे इंदौर में छात्रों के गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर मप्र का सियासी पारा हाई हो गया है। उनके दौरे से पहले ही कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रे के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने राहुल के गांधी के दौरे को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है।
कुणाल चैधरी ने दावा किया कि राहुल गांधी के इंदौर आने की खबर से बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है। चैधरी ने कहा कि मंत्री से लेकर विधायक तक घबराए हुए हैं और इसी वजह से राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है।
‘मुख्यमंत्री की जमीन खिसक रही’
कुणाल चौधरी ने मंत्री विश्वास सारंग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सारंग राहुल गांधी के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। चैधरी के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे को लेकर बीजेपी में हलचल साफ दिखाई दे रही है और मुख्यमंत्री की जमीन खिसकती नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों से जुड़े मुद्दों और उनके भविष्य को लेकर संवाद करने आ रहे हैं। ऐसे में इस दौरे को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय छात्रों के हित में देखना चाहिए।
‘पहले जनता से माफी मांगे बीजेपी’
बीजेपी के सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर भी कुणाल चैधरी ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सेवा संकल्प के बजाय उन घटनाओं का पश्चाताप करना चाहिए, जिनमें लोगों की जान गई।
चौधरी ने इंदौर में गंदे पानी से लोगों की मौत, सागर में शराब पीने से हुई मौतों और छिंदवाड़ा में कथित नकली सिरप से बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस के इस हमले ने प्रदेश की सियासत को और गर्म कर दिया है। अब सबकी नजर 19 सितंबर को होने वाले छात्रों के कार्यक्रम और राहुल गांधी के संबोधन पर है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
