आइसक्रीम से लेकर एडवेंचर राइड तक, : अनंत अंबानी के साथ माही की मस्ती!

जामनगर में अनंत अंबानी और MS Dhoni की मस्ती
जामनगर में अनंत अंबानी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। धोनी, अनंत अंबानी, वीर पहाड़िया और उनके दोस्त अलग-अलग राइड्स का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान धोनी ने आइसक्रीम का लुत्फ उठाया और फिर एडवेंचर राइड्स का मजा लिया।
Dragon Ride और Break Dance Ride पर दिखे माही
धोनी ने Dragon Ride के साथ-साथ Break Dance Ride को भी एंजॉय किया। मैदान पर अपने शांत और गंभीर अंदाज के लिए मशहूर माही का यह अलग रूप लोगों का ध्यान खींच रहा है। राइड के दौरान धोनी के मजेदार रिएक्शन ने इस पल को और खास बना दिया।
धोनी का रिएक्शन देख बॉडीगार्ड्स भी हंस पड़े
Break Dance Ride के दौरान धोनी का रिएक्शन देखकर उनके बॉडीगार्ड्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं, अनंत अंबानी और उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी राइड्स का मजा लेते नजर आए। इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग धोनी के इस फन मोमेंट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर माही का यह अंदाज
पलक गीते
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
