मंगलवार, 20 अक्टूबर 202610:35:34 PM
Download App
Home/ख़बरे

दलेर मेहंदी पर विवाद, : मीका सिंह का सबसे बड़ा दांव—‘सिंगिंग छोड़ दूंगा!’

पलक गीते

पलक गीते

Oct 20, 2026
12:27 PM
मीका सिंह का सबसे बड़ा दांव—‘सिंगिंग छोड़ दूंगा!’

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा सिंगिंग!

सिंगर दलेर मेहंदी पर उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में शराब पीकर परफॉर्म करने के आरोप लगे थे। अब उनके छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। मीका ने इन आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उनके बड़े भाई ने शराब पीकर किसी कार्यक्रम में परफॉर्म किया है, तो वह सिंगिंग छोड़ देंगे। उन्होंने मीडिया से भी कहा कि बिना तथ्यों की जांच किए किसी कलाकार पर इस तरह के आरोप लगाना सही नहीं है।

मीका सिंह ने उठाए सवाल, बोले- कभी दलेर को शराब पीते देखा है?

मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दलेर मेहंदी का बचाव किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी ने कभी दलेर मेहंदी को किसी पार्टी में सरेआम शराब पीते या हाथ में ग्लास लिए देखा है? मीका ने कहा कि अगर कोई इस बात का प्रमाण दे देता है, तो वह तुरंत सिंगिंग छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी पिछले करीब 30 सालों से सुपरस्टार हैं और तबीयत खराब होने के बावजूद अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरी कर रहे हैं। मीका ने मीडिया से अपील की कि खबर दिखाने से पहले तथ्यों की पुष्टि जरूर की जाए।

कुंजापुरी मेले में क्या हुआ था? मंत्री ने रुकवाया था दलेर का परफॉर्मेंस

दरअसल, 18 अक्टूबर को उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल स्टेज पर पहुंचे और उनका परफॉर्मेंस रुकवा दिया। मंत्री ने आरोप लगाया कि दलेर मेहंदी देवी दुर्गा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शराब पीकर परफॉर्म कर रहे थे। इस घटना के बाद विवाद चर्चा में आ गया। अब मीका सिंह ने अपने भाई का बचाव करते हुए आरोपों पर सवाल उठाए हैं और मीडिया से तथ्यों की जांच करने की अपील की है।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें