मंगलवार, 20 अक्टूबर 202611:39:15 PM
Download App
Home/देश

‘नयी नवेली’ VS ‘प्रहार’ : Day 4 में यामी गौतम ने मारी बाजी, राजकुमार राव पीछे!

पलक गीते

पलक गीते

Oct 20, 2026
08:10 AM
Day 4 में यामी गौतम ने मारी बाजी, राजकुमार राव पीछे!

Entertainment Desk | बॉक्स ऑफिस पर ‘नयी नवेली’ और ‘प्रहार’ के बीच मुकाबला जारी है। दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद अब चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। शुरुआती वीकेंड के बाद सोमवार को दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, चौथे दिन के कलेक्शन में ‘नयी नवेली’ आगे नजर आ रही है।

Day 4 पर ‘नयी नवेली’ की कमाई

यामी गौतम की फिल्म ‘नयी नवेली’ ने रिलीज के चौथे दिन भारत में करीब 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई लगभग 14.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 16.85 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 19.10 करोड़ रुपये बताया गया है। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

‘प्रहार’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरी ओर, फिल्म ‘प्रहार’ ने चौथे दिन करीब 2 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई लगभग 11.15 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 13.26 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 15.41 करोड़ रुपये बताया गया है। चौथे दिन के आंकड़ों के मुताबिक, कमाई के मामले में ‘नयी नवेली’ आगे है, जबकि ‘प्रहार’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें