मंगलवार, 19 मई 202609:42:21 AM
Download App
Home/लाइफस्टाइल

विश्व योग दिवस : 'योग अपनाएं, स्वस्थ रहें' की फॉलोअर मैरी कॉम, योगासन से खुद को रखती हैं फिट

admin

admin

May 19, 2026
07:56 AM
'योग अपनाएं, स्वस्थ रहें' की फॉलोअर मैरी कॉम, योगासन से खुद को रखती हैं फिट

नई दिल्ली । विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही आयुष मंत्रालय योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

आयुष मंत्रालय के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए पुराने वीडियो में मैरी कॉम योग के महत्व पर जोर देती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मैरी कॉम ने सभी से स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग अपनाने की अपील की है।" वहीं, वीडियो में मैरी कॉम कहती हैं, “मैं प्रतिदिन योग करती हूं। योग ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। आप भी योग अपनाएं, स्वस्थ, सरल और ऊर्जावान रहें।”

विश्व स्तरीय मुक्केबाज मैरी कॉम का यह संदेश युवाओं और आम लोगों के लिए खास प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि व्यस्त खेल जीवन में भी योग उन्हें संतुलन और अनुशासन बनाए रखने में मदद करता है। चाहे हाई-इंपैक्ट वाले खेल हों या रोजमर्रा की जिंदगी, योग लंबे समय तक स्वस्थ रहने की अमूल्य कुंजी है।

वहीं, आयुष मंत्रालय बताता है कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। इससे तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। मंत्रालय मैरी कॉम से पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन, भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी, अनिल कपूर समेत कई हस्तियों, योग गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के विचार साझा कर चुका है।

21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयुष मंत्रालय का मानना है कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें