सोमवार, 13 अप्रैल 202610:40:24 PM
Download App
Home/राजनीति

बीजेपी ने शिवराज को सौंपी ज‍िम्‍मेदारी : कल तय हो जाएगा बिहार का अगला CM

खुशी राज

खुशी राज

Apr 13, 2026
08:12 AM
कल तय हो जाएगा बिहार का अगला CM

बिहार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सीएम की कुर्सी खाली हो गई है, ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन होगा बिहार का अगला सीएम? ये फैसला 14 तारीख को तय हो जाएगा। भाजपा ने केंद्रीय कृष‍ि मंत्री श‍िवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर बिहार भेजा गया है। विधायक दल की बैठक के बाद श‍िवराज सिंह चौहान ही नए सीएम का ऐलान करेंगे।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री और JD(U) के नेशनल प्रेसिडेंट नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा मेंबर के तौर पर शपथ ली। जिसके बाद से बिहार के नए सीएम की रेस में सामने आ रहे नमों को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार के लीडर के चुनाव के लिए भाजपा सेंट्रल ऑब्ज़र्वर बनाया गया।

बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया सेंट्रल ऑब्जर्वर

शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के क्राइस‍िस मैनेजमेंट के महारथी है, साथ ही संगठनात्मक मामलों में अनुभवी नेता माने जाते हैं। मध्य प्रदेश के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद उन्हें विधायकों के साथ समन्वय बनाने में महारत हासिल है। इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान कई राज्यों में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभा चुके हैं। अब बिहार में बीजेपी की तरफ से नए मुख्यमंत्री के चुनाव में अब शिवराज सिंह चौहान की भूमिका अहम हो गई है।

इन नामों पर विचार कर रही है बीजेपी

सीएम बनने की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे उपर बताया जा रहा है, उन्हें ओबीसी और कुशवाहा समुदाय का बड़ा चेहरा माना जाता है। लेकिन इसके अलावा अगर बात की जाए तो पिछले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री लखिंद्र पासवान, संजय जायसवाल, लखींद्र पासवान, दिलीप जायसवाल, और महिलाओं में श्रेयसी सिंह के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के नाम भी संभावित दावेदारों के तौर पर उभरे हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए ओबीसी, ईबीसी, दलित और सवर्ण सभी समीकरणों पर विचार कर रही है। हालांकि आखिरी वक्त तक सस्पेंस बना रह सकता है कि कौन है जो बिहार की राजनीति की दिशा तय करेगा। एक दिन के और इंतजार के बाद शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बिहार का नया मुख्यमंत्री चुन लिया जाएगा।

खुशी राज
Written By

खुशी राज

छात्रों और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रिपोर्टिंग। उत्साही तेवर। तेज़-तर्रार। अहम विषयों पर केंद्रित। लक्ष्य है- समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें