सोमवार, 13 अप्रैल 202610:47:32 PM
Download App
Home/देश

महाराष्ट्र में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, : ठाणे में पुल पर भिड़े दो वाहन, तीन घायल, शवों को निकालने मशक्कत जारी

admin

admin

Apr 13, 2026
08:02 AM
ठाणे में पुल पर भिड़े दो वाहन, तीन घायल, शवों को निकालने मशक्कत जारी

ठाणे। महाराष्ट्र में एक दर्दनाक सड़क हो गया है। ठाणे जिले में सीमेंट मिक्सर और एक वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में जहां 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा सुबह करीब 11ः30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुआ।

हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर हो गई।

, , ,

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार कम से कम नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को दुर्घटना का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें