गुरुवार, 3 सितंबर 202609:03:09 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

बीजापुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी : नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगल से हथियारों का डंप बरामद

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Sep 03, 2026
07:24 AM
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगल से हथियारों का डंप बरामद

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे एक पेड़ के खोखले हिस्से में छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलमडगु के जंगल में संदिग्ध हथियार और अन्य सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीआरजी, बीडीएस और भोपालपटनम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया।

पेड़ के खोखले हिस्से में छिपाकर रखा था सामान

सर्चिंग के दौरान नदी किनारे कटे हुए एक पेड़ के खोखले हिस्से की तलाशी ली गई। यहां से पुलिस टीम को 12 बोर देशी कट्टा, टूटी हुई बीजीएल राइफल, 8 बीजीएल सेल और 10 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में की गई। अभियान में एसडीओपी घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी मुकेश पटेल सहित डीआरजी, बीडीएस और संयुक्त सुरक्षा बल के जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अब बरामद हथियार और गोला-बारूद के संबंध में आगे की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस सामग्री को जंगल में किसने और किस उद्देश्य से छिपाकर रखा था।

बीजापुर से सुनील दुर्गम की रिपोर्ट

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें