रविवार, 13 सितंबर 202605:46:45 AM
Download App
Home/मनोरंजन

नेहा धूपिया ने खोला मां बनने राज : बोलीं- बच्चों की चिंता के आगे फीका पड़ जाता है आत्मविश्वास

admin

admin

Sep 12, 2026
07:53 AM
बोलीं- बच्चों की चिंता के आगे फीका पड़ जाता है आत्मविश्वास

मुंबई। अभिनेत्री और चर्चित गैंग लीडर नेहा धूपिया जल्द ही रियलिटी शो ‘रोडीज रीबर्थ’ के 20वें संस्करण में नजर आने वाली हैं। पर्दे पर अपने बेबाक अंदाज और मजबूत व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाने वाली नेहा ने इस बार अपनी निजी जिंदगी के उस पहलू पर खुलकर बात की, जहां उनका आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ जाता है। अभिनेत्री ने बताया कि मां बनने के बाद उनके भीतर बच्चों को लेकर चिंता और घबराहट काफी बढ़ गई है।

बच्चों की चिंता के आगे फीका पड़ जाता है आत्मविश्वास

नेहा धूपिया ने बातचीत में कहा कि पेशेवर जिंदगी में सफलता या असफलता उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करती। वह जीत और हार को सहजता से स्वीकार करती हैं और लोगों की राय को लेकर भी ज्यादा चिंतित नहीं रहतीं। लेकिन जब बात उनके बच्चों की सेहत की आती है तो उनका आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा जाता है।

अभिनेत्री ने बताया कि बच्चों को बुखार आ जाए या उनकी तबीयत थोड़ी भी खराब हो, तो वह बेहद परेशान हो जाती हैं। उनके मुताबिक मां बनने के बाद उनके लिए सबसे बड़ी चिंता यही रह गई है कि उनके बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

‘मां बनने के बाद बहुत घबराने लगी हूं’

नेहा ने कहा कि जिंदगी में अब तक ऐसी बहुत कम चीजें रही हैं, जिनसे उन्हें घबराहट हुई हो। चाहे काम में हार हो या जीत, किसी बहस में सही या गलत साबित होना हो या फिर कोई उनके बारे में क्या सोचता हैकृइन सब बातों ने उन्हें कभी ज्यादा प्रभावित नहीं किया। उनका मानना है कि जिंदगी बहुत छोटी है और हर परिस्थिति को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने का कोई फायदा नहीं। लेकिन बच्चों की बात आते ही उनका यही आत्मविश्वासी रवैया बदल जाता है।

इंटरव्यू के दौरान भी बच्चों की चिंता

नेहा ने अपनी स्थिति को बेहद भावुक अंदाज में बताते हुए कहा कि जब वह बातचीत कर रही होती हैं, तब भी उनके दिमाग का बड़ा हिस्सा बच्चों के बारे में ही सोचता रहता है। उन्होंने बताया कि एक ओर वह पूरी तरह आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर रही होती हैं, लेकिन दूसरी ओर उनके मन में बच्चों की सेहत और उनकी जरूरतों को लेकर लगातार विचार चलते रहते हैं।

पति की करती हैं जमकर तारीफ

अभिनेत्री ने अपने पति की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके जीवनसाथी बच्चों की जिम्मेदारी संभालने में उनका पूरा साथ देते हैं। नेहा के मुताबिक जब वह काम के सिलसिले में घर से बाहर होती हैं, तो उनके पति बच्चों का पूरा ध्यान रखते हैं। खासकर जब बच्चे बीमार पड़ते हैं, तब उन्हें सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि खुद नेहा को भी संभालना पड़ता है।

‘आरामदायक महसूस करना ही असली आत्मविश्वास है’

नेहा ने अपने आत्मविश्वास को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके लिए आत्मविश्वास का मतलब खुद के साथ सहज होना है। चाहे कपड़ों का चुनाव हो या किसी विषय पर अपनी बात रखना, वह उन्हीं चीजों को प्राथमिकता देती हैं जिनमें उन्हें सहजता महसूस होती है।

अब ‘रोडीज रीबर्थ’ में नेहा एक बार फिर अपने मजबूत और बेबाक अंदाज में दिखाई देंगी, लेकिन उनकी हालिया बातों ने यह भी दिखाया है कि पर्दे पर बेहद आत्मविश्वासी नजर आने वाली यह अभिनेत्री निजी जिंदगी में एक मां के तौर पर बच्चों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें