मंगलवार, 28 जुलाई 202602:12:45 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

सीजी सेट 2026 : अब 30 विषयों में होगी परीक्षा, 17 अगस्त तक करें आवेदन

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 28, 2026
09:17 AM
अब 30 विषयों में होगी परीक्षा, 17 अगस्त तक करें आवेदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) 2026 के लिए अधिसूचना जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां परीक्षा 19 विषयों में आयोजित होती थी, वहीं अब विषयों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है। अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 18 से 20 अगस्त तक संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

11 नए विषय किए गए शामिल

सीजी सेट 2026 में इस वर्ष 11 नए विषयों को जोड़ा गया है। इनमें मानवशास्त्र, संगीत, कला मंच-नृत्य, नाटक एवं थियेटर, फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला, योग, लोक प्रशासन, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, दर्शनशास्त्र, प्रबंधन, जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। इन नए विषयों के जुड़ने से संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर कर चुके अभ्यर्थियों को पहली बार राज्य पात्रता परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

10 जिला मुख्यालयों में होगी परीक्षा

सीजीएसएसबी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सीजी सेट 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर (रविवार) को राज्य के 10 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहला प्रश्नपत्र सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें