Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान : अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मेटा ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करने की घोषणा की है। यानी अब यूजर्स को कुछ खास और प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए हर महीने पैसे चुकाने होंगे। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि बेसिक सर्विस पहले की तरह फ्री रहेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा का यह नया प्लान दुनियाभर के यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें भारत भी शामिल है। इससे पहले एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने भी पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया था। अब मेटा भी इसी राह पर चलते हुए अपने प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रीमियम सर्विस ला रहा है।
पैसे देने पर मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स
मेटा के अनुसार, फेसबुक प्लस, इंस्टाग्राम प्लस और व्हाट्सऐप प्लस के तहत यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव टूल्स और एडवांस कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा पेड यूजर्स को बेहतर कस्टमर सपोर्ट और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी का मकसद इन प्रीमियम प्लान्स के जरिए अपना रेवेन्यू बढ़ाना है।

कितनी होगी कीमत?
फेसबुक प्लस और इंस्टाग्राम प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) प्रति माह रखी गई है।
वहीं व्हाट्सऐप प्लस के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) हर महीने चुकाने होंगे।
बिजनेस यूजर्स के लिए यह प्लान थोड़ा महंगा होगा, जिसकी कीमत 14.99 डॉलर (करीब 1454 रुपये) प्रति माह बताई जा रही है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका मेटा एआई चैटबॉट फिलहाल सभी यूजर्स के लिए फ्री ही रहेगा।
क्या फ्री यूजर्स पर पड़ेगा असर?
मेटा ने अभी तक यह नहीं कहा है कि आम यूजर्स से प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए अनिवार्य शुल्क लिया जाएगा। यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप का सामान्य उपयोग पहले की तरह फ्री रहने की संभावना है, जबकि अतिरिक्त सुविधाओं के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
