मंगलवार, 22 सितंबर 202608:21:13 AM
Download App
Home/देश

बागेश्वर धाम की यात्रा पर एएसपी का विरोध : दामोदर यादव का ऐलान- अगर हिन्दू राष्ट्र की यात्रा निकली तो हम निकलेंगे बहुजन राष्ट्र के लिए

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 22, 2026
07:14 AM
दामोदर यादव का ऐलान- अगर हिन्दू राष्ट्र की यात्रा निकली तो हम निकलेंगे बहुजन राष्ट्र के लिए

भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बुंदेलखंड में प्रस्तावित ‘हिंदू राष्ट्र यात्रा को लेकर सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने यात्रा पर आपत्ति जताते जहां दिल्ली से यात्रा निकालने की सलाह दी है। वहीं इसके खिलाफ अलग यात्रा निकालने का भी ऐलान किया है। यादव ने कहा कि अगर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू राष्ट्र के लिए यात्रा निकालते हैं, तो वह भी बहुजन राष्ट्र के मुद्दे को लेकर यात्रा निकालेंगे।

राजनीति चमकाने के लिए निकाल रहे यात्रा

दामोदर यादव ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को यात्रा बुंदेलखंड में निकालने के बजाय दिल्ली की ओर जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की गई है। दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी राजनीति चमकाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने शास्त्री पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर 11 अक्टूबर से प्रस्तावित यात्रा निकाली गई तो वह 14 अक्टूबर से अपनी बहुजन राष्ट्र यात्रा शुरू करेंगे।

सोने की खड़ाऊं को लेकर भी निशाना

दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की सोने की खड़ाऊं को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सोना गले में पहना जाता है, पैरों में नहीं। उन्होंने अपने संबोधन में शास्त्री को लेकर तल्ख भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें सुधरने की चेतावनी भी दी।

भाजपा-कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना

आजाद समाज पार्टी नेता ने इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को लेकर भी टिप्पणी की। यादव ने दोनों प्रमुख दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ‘नागनाथ-पार्टियां’ हैं।

धीरेंद्र शास्त्री और दामोदर यादव के बीच पिछले कुछ समय से बयानबाजी होती रही है। दामोदर यादव ने पहले भी शास्त्री पर सार्वजनिक मंचों से निशाना साधा है और उनके समर्थकों की ओर से विरोध किए जाने का दावा किया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें