शुक्रवार, 27 नवंबर 202601:32:59 PM
Download App
Home/देश

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: : 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार को रंगे हाथ दबोचा, नक्शे में सुधार के नाम पर मांगे थे 60 हजार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 27, 2026
10:31 AM
10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार को रंगे हाथ दबोचा, नक्शे में सुधार के नाम पर मांगे थे 60 हजार

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ा एक्शन लिया है। उज्जैन की टीम ने जमीन के नक्शे में सुधार करने के नाम पर 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी और कोटवार को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही 30 हजार रुपये वसूल चुके थे। हालांकि रिश्वत की अगली किस्त लेते ही लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त की यह कार्रवाई आगर बस स्टैंड के समीप मालिखेड़ी रोड स्थित एक कंप्यूटर दुकान पर की गई। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता के जमीन संबंधी नक्शे में सुधार किया जाना था। इसी काम को कराने के एवज में संबंधित पटवारी और कोटवार ने कथित तौर पर 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों उससे पहले ही 30 हजार रुपये ले चुके थे और बाकी रकम के लिए दबाव बना रहे थे।

10 हजार रुपये लेते ही लोकायुक्त का छापा

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दज्र कराई थी। शिकायत को जांच में सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपियों को दबाचने के लिए योजना तैयार की। शुक्रवार को जैसे ही पटवारी और कोटवार ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रकम ली, वैसे ही लोकायुक्त की टीम दोनों को रंगे थे पकड़ लिया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें