शुक्रवार, 15 मई 202612:43:49 PM
Download App
Home/विदेश

भारत-यूएई साझेदारी और गहरी : पीएम मोदी ने बताया भविष्य का साझा विजन, यूएई के राष्ट्रपति के साथ सहयोग बढ़ाने पर किया विमर्श

admin

admin

May 15, 2026
10:41 AM
पीएम मोदी ने बताया भविष्य का साझा विजन, यूएई के राष्ट्रपति के साथ सहयोग बढ़ाने पर किया विमर्श

अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से 5 दिवसीय विदेश दौरे पर है। उन्होंने अपने यात्रा की शुरुआत यूएई से की। पीएम मोदी ने आबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक और सकारात्मक बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा, “भारत और यूएई की मित्रता बहुत मजबूत है। दोनों देश मिलकर दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए काम करते रहेंगे।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर भी पोस्ट करते हुए कहा, “मेरे भाई, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बेहद शानदार चर्चा हुई। हमने यूएई पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा दोहराई। साथ ही इस पूरे दौर में दिखाई गई उनके नेतृत्व क्षमता, साहस और दूरदर्शिता की भी सराहना की। यूएई में भारतीय समुदाय के प्रति उनकी देखभाल और चिंता के लिए आभार व्यक्त किया।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे भाई, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और मैंने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही व्यापार, ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।”

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर की चर्चा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत में ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, फिनटेक सहित तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा पश्चिम एशिया के हालात और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पूरी दुनिया पर पड़ रहा पश्चिम एशिया में युद्ध का असर

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत हमेशा संवाद एवं कूटनीति के जरिए समस्याओं के समाधान का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बनाए रखना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन जरूरी है।

उन्होंने कहा, “भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और भविष्य में भी रहेगा। शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत हर संभव सहयोग देने को तैयार है।”

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें