Congress Training Session : राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया है। इसी बीच 21 जून को कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिल रही है।
बीजेपी विधायक का तंज
अभनपुर में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर बीजेपी विधायक Purandar Mishra ने तंज कसते हुए कहा कि “दिल्ली से जोकर आ रहा है” और अगले 10 दिनों तक प्रदेश में “तमाशा और मनोरंजन” चलेगा।
MP ED Raid : रीवा और सीधी में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदारों के ठिकानों पर छापे
कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी विधायक के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक Vikas Upadhyay ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा को इलाज की जरूरत है और कांग्रेस उनका इलाज कराने के लिए भी तैयार है। विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि विधायक केवल सुर्खियां बटोरने और अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
यह भी पढ़े - PM Kisan Yojana : आज जारी होगी 23वीं किस्त, किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये
10 दिन चलेगा प्रशिक्षण शिविर
अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी Sachin Pilot समेत कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।
राहुल गांधी 21 जून को रायपुर पहुंचेंगे और करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े - MP Weather Update : 21 जून को बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
