शनिवार, 31 अक्टूबर 202610:35:22 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

क्या खत्म हुआ जडेजा का वनडे करियर? : पुजारा की सलाह से उठे सवाल, बोले- अब टेस्ट क्रिकेट पर दें ध्यान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 31, 2026
08:22 AM
पुजारा की सलाह से उठे सवाल, बोले- अब टेस्ट क्रिकेट पर दें ध्यान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उनके भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। पुजारा का मानना है कि अब जडेजा के लिए वनडे टीम में वापसी करना काफी मुश्किल हो सकता है। वहीं, अक्षर पटेल लगातार टीम में अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं।

अक्षर पटेल बने पहली पसंद, जडेजा की राह हुई मुश्किल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अभिषेक नायर ने जडेजा के भविष्य को लेकर चर्चा की। उनका मानना है कि भारतीय टीम में लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल पहली पसंद बन चुके हैं। अगले वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब एक साल का समय बचा है। ऐसे में विदेशी परिस्थितियों में भी जडेजा को टीम में जगह नहीं मिलना उनके भविष्य पर सवाल खड़े करता है।

पुजारा ने श्जियोस्टारश् पर कहा, ष्मुझे ऐसा ही लगता है, क्योंकि अगर आप रवींद्र जडेजा को वनडे क्रिकेट में बनाए रखना चाहते थे, तो उनका चयन होना चाहिए था। मुझे यकीन है कि उन्हें बता दिया गया होगा कि उनका चयन शायद न हो, क्योंकि अक्षर पटेल वनडे क्रिकेट में मुख्य ऑलराउंडर बन गए हैं और उन्हें ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं।ष्

पुजारा की सलाह- अब टेस्ट क्रिकेट पर दें पूरा ध्यान

पुजारा ने आगे कहा कि जडेजा की उम्र को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने शायद उन्हें अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बता दिया होगा। उन्होंने कहा कि अब जडेजा को केवल टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी जा सकती है।

उनके मुताबिक, जडेजा पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वनडे टीम में भी उनकी वापसी मुश्किल दिखाई दे रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होना उनके सफेद गेंद के करियर के लिए बड़ा संकेत हो सकता है।

नायर बोले- जडेजा अभी भी टीम इंडिया की इंश्योरेंस पॉलिसी

हालांकि, अभिषेक नायर की राय पुजारा से थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि भले ही जडेजा की नियमित वापसी मुश्किल हो, लेकिन वह अभी भी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण बैकअप विकल्प हैं। नायर ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो सबसे पहले जडेजा का नाम सामने आएगा, क्योंकि अक्षर पटेल के बाद टीम के पास अनुभवी विकल्पों की कमी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें