शनिवार, 31 अक्टूबर 202610:37:37 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

गेंदबाजों को मैनेज करना सीखें अय्यर : न्यूजीलैंड से हार पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा, अर्शदीप-भुवनेश्वर को लेकर दी ऐसी सलाह

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 31, 2026
07:44 AM
न्यूजीलैंड से हार पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा, अर्शदीप-भुवनेश्वर को लेकर दी ऐसी सलाह

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चैथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ईडन पार्क में मिली हार के बाद देश के दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों का कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुस्सा फूट पड़ा है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के अय्यर की कप्तानी और गेंदबाजों के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कैफ का मानना है कि भारतीय टीम की गेंदबाजी में लगातार कमियां नजर आ रही हैं और कप्तान को गेंदबाजों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना सीखना होगा।

गेंदबाजी में बदलाव को लेकर अय्यर पर निशाना

मोहम्मद कैफ ने कहा कि उन्होंने अय्यर की कप्तानी में कई कमियां देखी हैं, खासकर गेंदबाजी में बदलाव और सही समय पर सही गेंदबाज को जिम्मेदारी देने के मामले में। उन्होंने कहा, ष्मैंने अय्यर की कप्तानी में भी कुछ कमियां देखी हैं, खासकर उनके गेंदबाजी चेंज और इस फैसले में कि किस गेंदबाज को किस स्टेज पर गेंदबाजी करनी चाहिए। मैं सिर्फ एक हार की बात नहीं कर रहा हूं। यह एक बार-बार होने वाला पैटर्न है। टीमें रेगुलर तौर पर हमारे खिलाफ 200, 225 और यहां तक कि 250 रन बना रही हैं।ष्

अर्शदीप और भुवनेश्वर के ओवर सही समय पर इस्तेमाल करने की सलाह

कैफ ने कहा कि अर्शदीप सिंह भारत के विशेषज्ञ लेफ्ट आर्म गेंदबाज हैं और डेथ ओवरों में उनकी भूमिका बेहद अहम है। वहीं भुवनेश्वर कुमार के पास नई गेंद और आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करने का अनुभव है। ऐसे में कप्तान को इन गेंदबाजों के ओवर सही समय के लिए बचाकर रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में आमतौर पर मुख्य गेंदबाजों को 17वें और 19वें ओवर के लिए बचाकर रखना एक बुनियादी रणनीति है। बल्लेबाज जब तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, तब विशेषज्ञ गेंदबाजों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।

चार महीने में तीन बार 250 से ज्यादा रन लुटाने का दावा

कैफ ने भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी बताते हुए कहा कि 2026 से पहले भारतीय पुरुष टी20 टीम ने कभी 250 या उससे अधिक रन नहीं दिए थे। लेकिन अय्यर की कप्तानी में चार महीने के भीतर तीन बार ऐसा हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि इंग्लैंड ने साउथैम्प्टन में 3 विकेट पर 257 रन, वेस्टइंडीज ने रांची में 4 विकेट पर 252 रन और न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में 7 विकेट पर 259 रन बनाए।

नीतीश रेड्डी के ओवरों के इस्तेमाल पर भी उठाए सवाल

कैफ ने हालांकि हर महंगे गेंदबाजी स्पेल के लिए कप्तान को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं माना। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों के इस्तेमाल में भी परेशानी रही है। ऑकलैंड मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी ने चार ओवर में 64 रन दिए, जबकि ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने 41 गेंदों में 115 रन जोड़ दिए। न्यूजीलैंड ने आखिरी नौ ओवर में 146 रन बनाए। इस दौरान भारतीय गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों के बाउंड्री लगाने के सिलसिले को रोकने में नाकाम रहे। कैफ के मुताबिक, अर्शदीप सिंह ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने कुछ हद तक नियंत्रण बनाए रखा।

नीतीश को पांचवें या छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह

कैफ ने नीतीश कुमार रेड्डी की भूमिका पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस ऑलराउंडर को पांचवें या छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उनके ओवर बीच के चरण में पूरे कराने चाहिए, न कि उनसे फ्रंटलाइन गेंदबाज की तरह प्रदर्शन की उम्मीद करनी चाहिए।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें