शुक्रवार, 30 अक्टूबर 202612:50:30 PM
Download App
Home/देश

ईडन पार्क में नहीं चला भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला : कीवी टीम ने 87 रनों से दी शिकस्त, फिलिप्स ने खेली तूफानी पारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 30, 2026
11:30 AM
कीवी टीम ने 87 रनों से दी शिकस्त, फिलिप्स ने खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चैथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 87 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। कीवी टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवरों में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। हालांकि, पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 3-1 की बढ़त बना चुकी है। यह न्यूजीलैंड की सीरीज में पहली जीत रही।

न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल रहे, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 49 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चैके और 10 गगनचुंबी छक्के निकले।

ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टिम सीफर्ट महज 3 रन बनाकर मयंक यादव का शिकार बने। इसके बाद फिन एलन और डेरिल मिचेल ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए। दोनों के बीच 11 गेंदों में 29 रन की साझेदारी हुई। मिचेल ने 9 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि एलन 17 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए। उन्होंने महज 49 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चैके और 10 गगनचुंबी छक्के निकले। माइकल ब्रेसवेल ने भी भारतीय गेंदबाजी पर हमला बोलते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड 259 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

मयंक यादव ने चटकाए तीन विकेट

भारत की ओर से गेंदबाजी में मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 48 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं प्रिंस यादव, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने में नाकाम रहे।

भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई, शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी टीम

260 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन महज 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन वह भी पवेलियन लौट गए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। अक्षर पटेल 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंदों में 21 रन जोड़े। नमन धीर ने 13 गेंदों में 28 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिश भी टीम को जीत के करीब नहीं पहुंचा सकी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें