बुधवार, 12 अगस्त 202603:03:27 PM
Download App
Home/देश

देश को चुकानी पड़ रही बड़ी कीमत, : अडाणी को अमेरिकी अदालत से राहत मिलने पर राहुल का पीएम पर वार, जानें क्या है पूरा मामला

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 12, 2026
06:55 AM
अडाणी को अमेरिकी अदालत से राहत मिलने पर राहुल का पीएम पर वार, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ तीन आपराधिक आरोप स्थायी रूप से खारिज कर दिया है। जिसके बाद से भारत में सियासी पारा हाई हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तीखा वार किया है।

राहुल गांधी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर अमेरिकी अदालत के फैसले से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया कि मामले में जितना दिखाई दे रहा है, उससे कहीं अधिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ‘समझौता कर चुके प्रधानमंत्री’ को भारत के हित बेचने के लिए मजबूर किया गया और देश को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

अदाणी के खिलाफ तीन आरोप हुए खत्म

अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी और अदाणी ग्रीन एनर्जी के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत जैन से जुड़े मामले में आरोप हटाने का अनुरोध किया था। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के न्यायाधीश निकोलस गाराउफिस ने इस अनुरोध को मंजूरी दे दी। 10 अगस्त को जारी 47 पन्नों के आदेश में अदालत ने प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी से जुड़े तीन आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया। इसका मतलब है कि इन्हीं आरोपों को दोबारा दर्ज नहीं किया जा सकता।

दो आरोपों पर अभी फैसला बाकी

हालांकि, मामले से जुड़े दो अन्य आरोपों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इनमें विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के उल्लंघन और न्याय में बाधा डालने की साजिश से जुड़े आरोप शामिल हैं। ये आरोप भारत में मौजूद पांच सह-आरोपियों से संबंधित हैं, जो अभी तक अमेरिकी अदालत में पेश नहीं हुए हैं।

अदालत ने अमेरिकी न्याय विभाग को अपनी शर्तें पूरी करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है। संबंधित आरोपियों के वकीलों को भी इसी समय सीमा तक अपने मुवक्किलों की स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें