रविवार, 17 मई 202605:39:42 PM
Download App
Home/देश

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा सवाल, कहा 'शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं'?

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 17, 2026
11:38 AM
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा सवाल, कहा 'शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं'?

देश. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi से सवाल करते हुए कहा कि बार-बार परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया।

राहुल गांधी लगातार NEET पेपर लीक मामले को उठा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

2024 और 2026 के NEET पेपर लीक का जिक्र

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि साल 2024 में NEET पेपर लीक हुआ था, लेकिन न तो परीक्षा रद्द की गई और न ही किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया। उस समय मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और एक कमेटी बनाई गई थी।

उन्होंने कहा कि अब 2026 में फिर NEET पेपर लीक हुआ। इस बार परीक्षा रद्द कर दी गई, लेकिन शिक्षा मंत्री ने फिर भी इस्तीफा नहीं दिया। मामले की जांच एक बार फिर सीबीआई को सौंपी गई है और नई कमेटी गठित किए जाने की बात कही जा रही है।

पीएम मोदी से पूछे तीन बड़े सवाल

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे तीन सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि आखिर बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि “परीक्षा पे चर्चा” पर सरकार चुप क्यों है? लगातार विफल हो रहे शिक्षा मंत्री को पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा? छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय क्यों नहीं हो रही?

‘मोदी सरकार जवाबदेही से भाग रही’

एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश करती है।

उन्होंने लिखा कि पहले सरकार लंबे समय तक चुप रहती है, फिर दोषियों को संरक्षण दिया जाता है और सवाल उठाने वालों पर हमला किया जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि NEET पेपर लीक के बावजूद अब तक किसी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2024 में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डीजी को हटाने के बाद बाद में उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बना दिया गया।

‘22 लाख छात्रों के साथ धोखा’

राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने 22 लाख NEET छात्रों के साथ धोखा किया है और संसद का भी अपमान किया है।

राहुल गांधी का आरोप है कि संसदीय समिति की रिपोर्ट को सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उसमें विपक्षी सांसद शामिल थे। उन्होंने कहा कि जो सरकार संसद पर भरोसा नहीं करती, वह NEET सुधारों पर क्या भरोसा देगी।कांग्रेस सांसद ने मांग की कि शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें