शुक्रवार, 11 सितंबर 202605:57:05 PM
Download App
Home/देश

MP में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव, : चार आईएएस अफसरों की बदली जिम्मेदारी, जबलपुर-सागर के साथ रीवा में भी बड़ा फेरबदल

admin

admin

Sep 11, 2026
04:16 PM
चार आईएएस अफसरों की बदली जिम्मेदारी, जबलपुर-सागर के साथ रीवा में भी बड़ा फेरबदल

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यपाल के नाम से और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के आदेशानुसार यह आदेश जारी किया है।

जबलपुर में दिनेश मोर्य की पदस्थापना,

2012 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार मोर्य को अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग बनाया गया है। मोर्य अभी सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उन्हें संभागीय राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

रीवा में दो अधिकारियों को जिम्मेदारी

रीवा संभाग में दो आईएएस अधिकारियों को एक साथ अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। 2013 बैच के कैलाश वानखेड़े को इस पद पर पदस्थ किया गया है। वानखेड़े इससे पहले ऊर्जा विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे।

इसी बैच के अमर बहादुर सिंह को भी अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग बनाया गया है। सिंह वर्तमान में जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रीवा में एक साथ दो अपर आयुक्तों की पदस्थापना प्रशासनिक कामकाज के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

राजस्व विभाग से सागर पहुंचे शुक्ला

2014 बैच के आईएएस अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला को अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्ला अभी राजस्व विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। विभागीय कामकाज के अनुभव के बाद उन्हें अब संभागीय स्तर पर राजस्व प्रशासन की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

संभागीय राजस्व व्यवस्था की करेंगे निगरानी

अपर आयुक्त (राजस्व) संभाग स्तर पर राजस्व प्रशासन से जुड़े कार्यों की निगरानी करते हैं। नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित संभागों में राजस्व से जुड़े कामकाज और प्रशासनिक निगरानी की जिम्मेदारी अब इन अधिकारियों के पास होगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें