शनिवार, 12 सितंबर 202604:33:11 PM
Download App
Home/देश

20 साल बाद राज्य परिवहन को नई संजीवनी : 25 सितंबर से दौड़ेगी ‘प्रदेश की अपनी बस सेवा’, सीएम बोले- 15 हजार से ज्यादा बसों का बनेगा नेटवर्क

admin

admin

Sep 11, 2026
01:06 PM
25 सितंबर से दौड़ेगी ‘प्रदेश की अपनी बस सेवा’, सीएम बोले- 15 हजार से ज्यादा बसों का बनेगा नेटवर्क

इंदौर। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में घोषणा की कि 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सरल, आधुनिक और भरोसेमंद बस सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल बस सेवा शुरू करने की पहल नहीं, बल्कि प्रदेश के यात्री परिवहन क्षेत्र में बड़े बदलाव की शुरुआत है।

5 लाख किमी सड़क, 15 हजार से अधिक बसों की संभावना

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के शुभारंभ सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 5 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है। प्रदेश में 15 हजार से अधिक बसें संचालित किए जाने की पर्याप्त संभावना है। राज्य में आने वाले करोड़ों पर्यटक और श्रद्धालु भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। ऐसे में मजबूत बस नेटवर्क प्रदेश की जरूरत भी है और रोजगार तथा आर्थिक गतिविधियों के विस्तार का बड़ा अवसर भी।

मुख्यमंत्री ने निजी बस संचालकों, बस निर्माता कंपनियों, उद्योग जगत और अन्य संबंधित पक्षों से सरकार के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा सार्वजनिक परिवहन मॉडल तैयार किया जाना चाहिए, जो यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ कारोबारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराए और पूरे देश के लिए उदाहरण बने।

20 साल बाद राज्य परिवहन को नई संजीवनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2004-05 में पुरानी राज्य परिवहन सेवा बंद होने के बाद अब प्रदेश में सार्वजनिक बस व्यवस्था को नए स्वरूप में खड़ा करने की दिशा में काम हो रहा है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा को उन्होंने अगले 20 वर्षों के लिए परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव का अवसर बताया।

सरकार की योजना में आधुनिक तकनीक, डिजिटल निगरानी, यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन व्यवस्था को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें