शनिवार, 23 मई 202609:33:50 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें : समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर , सीएम विंध्य दौरे पर , सिंधिया और खंडेलवाल की मुलाकात , भोपाल में पेट्रोल का दाम 111 पंहुचा

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 23, 2026
10:48 AM
समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर , सीएम विंध्य दौरे पर , सिंधिया और खंडेलवाल की मुलाकात , भोपाल में पेट्रोल का दाम 111 पंहुचा

मध्यप्रदेश की आज की बड़ी ख़बरें

समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में उनके पति को समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया भोपाल जिला कोर्ट ने मंजूर की सात दिनों की रिमांड, अब इसके बाद पुलिस की पूछताछ में कई अहम् खुलासे हो सकते है

सिंधिया और खंडेलवाल की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की शिवपुरी में अहम मुलाकात, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा। लम्बे समय से ये कयास लगाये जा रहे थे की सिंधिया गुट के नेताओ को महत्त्व नही दिया जा रहा है।

सीएम विंध्य दौरे पर

मोहन यादव आज सतना दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आरएसएस प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी के पिता, मणिकांत माहेश्वरी की माता और विजय यादव की माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे सिंगरौली रवाना होंगे। सिंगरौली महोत्सव का शनिवार से भव्य आगाज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर करीब डेढ़ बजे वैढ़न पहुंचेंगे और एनसीएल बाउंड्री ग्राउंड बिलौंजी में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे। जिलेवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

महंगाई का झटका जारी

10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े। तीन बार की बढ़ोतरी में कीमतें 4 रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ। भोपाल में पेट्रोल के दाम 111 के करीब पंहुचे।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें