बिलासपुर : देशहा यादव समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण में शामिल हुए वरिष्ठ

बिलासपुर। जिला देशहा यादव समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रेस क्लब बिलासपुर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने आगामी शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा, अतिथियों की उपस्थिति और समाज की भावी योजनाओं की जानकारी दी।
समाज के संरक्षक विष्णु यादव ने बताया कि समाज की परंपरा के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में चुनाव आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में 17 मई 2026 को हुए चुनाव में टीकाराम यादव अध्यक्ष, विजय यादव महासचिव और रामलाल यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिम्स ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे।
समारोह में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक रामकुमार यादव, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी तथा पूर्व महापौर रामशरण यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष टीकाराम यादव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को आगे बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने की बात कही।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
