शनिवार, 20 जून 202609:27:41 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

अभनपुर में जुटेंगे 41 जिलाध्यक्ष : 21 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी,कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पूरी,9 दिनों तक चलेगा मंथन

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 20, 2026
08:05 AM
21 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी,कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पूरी,9 दिनों तक चलेगा मंथन

अभनपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शिविर के शुभारंभ से पहले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अभनपुर स्थित आयोजन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अध्यक्षों के आवास, भोजन, प्रशिक्षण कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। नेताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा भी की।

9 दिनों तक प्रशिक्षण शिविर

20 जून से 29 जून तक चलने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के 41 नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। शिविर के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क बढ़ाने और राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

21 जून को राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़

कांग्रेस के इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राहुल गांधी जिला अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि जिला स्तर पर संगठनात्मक क्षमता को और बेहतर बनाया जा सके।

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विभिन्न बयान दिए हैं, वहीं कांग्रेस इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रही है। करीब तीन साल बाद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें