शनिवार, 20 जून 202609:27:42 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

सुशासन के बाद सुघ्घर अभियान : "सुघ्घर छत्तीसगढ़" अभियान जल्द शुरू, 23 जिलों में 31 योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 20, 2026
07:29 AM
"सुघ्घर छत्तीसगढ़" अभियान जल्द शुरू, 23 जिलों में 31 योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही "सुघ्घर छत्तीसगढ़" अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि का सपना तभी साकार होगा, जब शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री के अनुसार यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 23 जिलों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

सरकार का लक्ष्य विभिन्न विभागों की योजनाओं को एकीकृत कर प्रत्येक परिवार तक उनका लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "नियद नेल्लानार" योजना की सफलता के बाद अब पूरे प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अभियान के संचालन में तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के अभिसरण और जवाबदेह कार्यप्रणाली को अपनाया जाएगा, जिससे सेवा प्रदाय व्यवस्था अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सके। राज्य सरकार का मानना है कि जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी "सुघ्घर छत्तीसगढ़" और "विकसित छत्तीसगढ़" का सपना साकार होगा।

सरकार को उम्मीद है कि यह अभियान प्रदेश के लाखों हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें