शनिवार, 20 जून 202609:09:38 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

CG मानसून अलर्ट : छत्तीसगढ़ में जल्द दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून तेलंगाना सीमा के पास सक्रिय

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 20, 2026
07:35 AM
छत्तीसगढ़ में जल्द दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून तेलंगाना सीमा के पास सक्रिय

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में इसकी सक्रियता बढ़ सकती है। इस बीच राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।

5 दिनों बाद हो सकती है एंट्री

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 21 और 22 जून को कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके मद्देनजर जशपुर, महासमुंद, रायपुर, बस्तर और कोंडागांव सहित 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में वर्षा गतिविधियों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल होती जा रही हैं।

मानसून में देरी कारण

आमतौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष शुरुआती दौर में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने के कारण इसकी गति धीमी पड़ गई। हालांकि हाल के दिनों में मौसम में आए बदलाव और बारिश की गतिविधियों ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून तेलंगाना सीमा के पास सक्रिय है। अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद अगले चार से पांच दिनों के भीतर इसके छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना है। मानसून की संभावित दस्तक से किसानों के साथ-साथ आम लोगों की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मानसून कब प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय होकर राहत और खुशहाली की बारिश लेकर आता है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें