शुक्रवार, 20 नवंबर 202608:59:49 PM
Download App
Home/देश

बल्र्ड फ्लू पर वार : शिवराज ने देश को समर्पित की भोपाल में बनी पहली स्वदेशी वैक्सीन, एक खुराक के लिए खर्च करने पड़ेंगे महहज 1-2 रुपए, केन्द्रीय मंत्री ने किया बड़ा ऐलान भी

admin

admin

Nov 20, 2026
12:26 PM
शिवराज ने देश को समर्पित की भोपाल में बनी पहली स्वदेशी वैक्सीन, एक खुराक के लिए खर्च करने पड़ेंगे महहज 1-2 रुपए, केन्द्रीय मंत्री ने किया बड़ा ऐलान भी

भोपाल। बर्ड फ्लू के बार-बार होने वाले प्रकोप और पोल्ट्री कारोबार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने वाली बीमारी से निपटने के लिए भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (निषाद) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई स्वदेशी एच5एन1 वैक्सीन को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देश को समर्पित किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद कम कीमत है। मुर्गियों को इसकी एक खुराक देने पर महज एक से दो रुपए खर्च होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने वैक्सीन को जल्द बाजार में लाने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थान में 300 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनाने का भी ऐलान किया। इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।

500 से ज्यादा बार हमला कर चुका है बर्ड फ्लू

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में वर्ष 2006 में महाराष्ट्र के नवापुर से बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था। उस समय करीब 10 लाख मुर्गियां मरी थीं। संक्रमण रोकने के लिए लाखों मुर्गियों को मारना पड़ा था। इसके बाद 2021 में नौ लाख और इस वर्ष करीब दो लाख मुर्गियों की मौत हुई। वर्ष 2006 से अब तक देश में 500 से अधिक बार इस बीमारी का प्रकोप सामने आ चुका है। ऐसे में सस्ती स्वदेशी वैक्सीन पोल्ट्री उद्योग के साथ छोटे मुर्गीपालकों के लिए भी बड़ी राहत बनेगी।

पशुपालन किसानों की कमाई का बड़ जारिया

शिवराज ने कहा- पशुपालन किसानों की कमाई का बड़ा जरिया है। पशुओं में बीमारियों से किसानों को भारी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि पशुओं की बीमारियों से हर साल करीब 56 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि मुंहपका-खुरपका से 22 हजार करोड़, लंपी से 20 हजार करोड़, ब्रुसेलोसिस से 9,212 करोड़ और पीपीआर से 4,683 करोड़ रुपए का नुकसान शामिल है।

शिवराज ने कहा- वैक्सीन की तकनीक एग्रीनोवेट इंडिया के जरिए व्यावसायिक उत्पादन के लिए दी जाएगी। उत्पादन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद वैक्सीन बाजार में आ सकेगी। शिवराज ने अधिकारियों से इस काम में तेजी लाने को कहा।

वैज्ञानिकों की मेहनत से मिली बड़ी सफलता

चौहान ने बताया कि वैक्सीन तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों ने महीनों तक शनिवार-रविवार की छुट्टियां तक नहीं लीं। जैव सुरक्षा के सख्त नियमों के बीच उन्हें काम करना पड़ा। उन्होंने डॉ. एस. नागराजन, डॉ. मनोज कुमार सहित पूरी वैज्ञानिक टीम को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें