बुधवार, 26 अगस्त 202612:36:37 PM
Download App
Home/देश

टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर : बुमराह से स्टार्क ने छीना नं.1 का ताज, बल्लेबाजी में जडेजा-पंत का जलवा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 26, 2026
11:15 AM
बुमराह से स्टार्क ने छीना नं.1 का ताज, बल्लेबाजी में जडेजा-पंत का जलवा

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (प्ब्ब्) ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी। इस बार टेस्ट गेंदबाजों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। बुमराह अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

शानदार प्रदर्शन से स्टार्क ने लगाई लंबी छलांग

बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट अपने नाम किए। उन्हें सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इस दमदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला और वह दो स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष पर पहुंच गए।

वहीं, जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल नहीं हैं। मैदान से दूर रहने का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वह एक स्थान नीचे खिसक गए।

टॉप-10 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा

रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चैथे और दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन पांचवें नंबर पर हैं। कगिसो रबाडा छठे और स्कॉट बोलैंड सातवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के नोमान अली आठवें, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नौवें और नाथन लियोन दो पायदान की छलांग लगाकर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी बड़ा फायदा पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन और जोश टंग की रैंकिंग में भी जबरदस्त सुधार हुआ है। रॉबिनसन 15 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें और टंग 16 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजी में भारत के जडेजा-पंत का जलवा

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे, ट्रेविस हेड चैथे और दक्षिण अफ्रीका के टेंबा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं।

भारत के रवींद्र जडेजा दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे और ऋषभ पंत छह स्थान की बड़ी छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल आठवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल नौवें और पाकिस्तान के बाबर आजम दसवें पायदान पर हैं।

इस ताजा रैंकिंग ने टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क की बादशाहत और भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी, दोनों को एक साथ उजागर कर दिया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें